बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर में दबंग ने युवक के साथ की मारपीट
बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर में एक दबंग द्वारा युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस के मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले को जल्द हिरासत में लेकर कार्यवाही की जाएगी।