बरेली: सुभाष नगर थाना पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार
सुभाष नगर थाना पुलिस में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया वारंटी चेक बाउंसिंग के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस में मूखबिर की सूचना पर तिलक कॉलोनी से वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पकड़ा गया व्यक्ति सुभाष में थाना क्षेत्र के तिलक कॉलोनी का रहने वाला है।