बरेली: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर राजा ने ईद की नमाज के बाद कहा, मुल्क पर रहमतें नाजिल हों और नफरतों का खात्मा हो
इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने दरगाह आला हजरत की मस्जिद में आज ईद उल फितर की नमाज अदा की, इस मौके पर तौकीर मियां कहा कि 30 रोजों का तोहफा ये ईद है, उन्होंने कहा कि वो दुआ करते हैं कि पूरे मुल्क पर रहमतें नाजिर हो, और नफरतों का खात्मा हो और मोहब्बतें आम हो जाये।