अशोक नगर: अशोकनगर में धोखाधड़ी का शिकार हुआ ट्रैक्टर डीलर, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय गुहार
अशोकनगर में ट्रैक्टर एक्सचेंज के नाम पर बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक ट्रैक्टर विक्रेता खुद ठगी का शिकार हो गया और हैरानी की बात यह कि मामला भी उसी पर दर्ज हो गया। पीड़ित ट्रैक्टर विक्रेता सतपाल रघुवंशी का आरोप है कि प्रदीप यादव और राजेंद्र यादव ने मिलीभगत कर पुराने ट्रैक्टर को मार्जिन में देकर नया ट्रैक्टर लिया और बाद में पूरा मामला पलट दिया।