डुमरा: चकौती पंचायत में लाखों के सरकारी राशि घोटाले का मामला गरमाया, डीएम के आदेश के बाद भी FIR नहीं
सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज चकौती में सरकारी राशि की अवैध निकासी और दुरुपयोग का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिला पदाधिकारी रिची पांडे आदेश के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई इससे आक्रोशित लोगों ने समाहरणालय पहुंचकर प्रभारी जिला पदाधिकारी को फिर से आवेदन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की हैं।