कानपुर: कलेक्टरगंज में थोक गल्ला मंडी के पास लगी भीषण आग, राहत और बचाव कार्य जारी
कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में थोक गल्ला मंडी के पास मंगलवार दोपहर 3:30 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया मौके पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस के द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।