कानपुर: लाला लाजपत राय अस्पताल में जन्मी नवजात बच्ची का नाम दंपति ने रखा सिन्दूरी, बच्ची के पिता ने भी दी जानकारी
कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में 8 मई को लीना मिश्रा ने एक बेटी को जन्म दिया। आविन मिश्रा( बेटी के पिता) ने सोमवार 4 बजे बताया कि उसी दिन भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, जिसने आतंकवाद के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया। इस कार्रवाई से प्रभावित होकर उन्होने अपनी बेटी का नाम ‘सिंदूरी’ रखने का निर्णय लिया है।