कोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा में नहाते वक्त सोमवार रात 10:00 बजे दो युवक डूब गए।गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला।थाना प्रभारी ने बताया दोनों युवकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।