छिबरामऊ: काशीराम कॉलोनी के एक युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल किया, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, रेफर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी का रहने वाला एक युवक को कुछ लोगों ने फर्रुखाबाद चौराहे पर मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं घायल अवस्था में शनिवार की दोपहर 1:00 बजे परिजनों के द्वारा 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण से उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।