चूरू: सफाई कर्मचारी भर्ती शुरू करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को खून से लिखा ज्ञापन सौंपा गया
Churu, Churu | Jun 25, 2026 चूरू जिले में सफाई कर्मचारी भर्ती को शीघ्र शुरू करने और सफाई कामगार समुदाय को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर वाल्मीकि समाज और सफाई कामगार समुदाय में आक्रोश देखने को मिला। मनोनीत पार्षद अशोक पंवार के नेतृत्व में समुदाय के लोगों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अशोक पंवार ने अपने