जिला जेल अशोकनगर में भाईदूज पर्व के उपलक्ष्य में 5 मार्च को खुली मुलाकात आयोजित की जाएगी। यह निर्देश वरिष्ठ कार्यालय एवं सर्किल जेल शिवपुरी के मार्गदर्शन में जारी किए गए हैं। मुलाकात प्रातः 9:30 बजे से 12:00 बजे तक दर्ज होगी तथा दोपहर 2:00 बजे तक जारी रहेगी। प्रत्येक बंदी को तिलक व प्रसाद हेतु 10 मिनट का समय मिलेगा।