नरसिंहपुर: पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में उत्कृष्ट नागरिकों का सम्मान, मंत्री प्रहलाद पटेल ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की
नरसिंहपुर के पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में पत्रकार फाउंडेशन और मणिनागेन्द्र सिंह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 'उत्कृष्ट नागरिक सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।