🚨 अमरपुर नगर पंचायत में आखिर चल क्या रहा है? 🤔
एक महीने में दूसरी बार मासिक बैठक रद्द... पहले मुख्य पार्षद की तबीयत बनी वजह, अब एक भी वार्ड पार्षद नहीं पहुंचे!
बताया जा रहा है कि बैठक की सूचना सिर्फ एक दिन पहले दिए जाने से नाराज़ पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। नतीजा—कोरम नहीं हुआ और विकास से जुड़े फैसले फिर टल गए।
❓जब बैठक ही नहीं होगी, तो शहर की सड़क, नाली, सफाई और विकास योजनाओं पर फैसला कब होगा?
📍अब नगरवासियों की निगाह अगली बैठक पर है... क्या इस बार विकास की गाड़ी पटरी पर लौटेगी या फिर एक और स्थगन?
💬 आपकी क्या राय है? क्या नगर पंचायत की बैठकों की सूचना समय पर दी जानी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Amarpur #Banka #NagarPanchayat #LocalNews #BiharNews #Development #AmarpurNews #लोगों_में_न्यूज़_बांका20
Amarpur, Banka | Jul 17, 2026