मोदी सरकार के समर्थक माने जाने वाले योगगुरु बाबा रामदेव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी भर्तियों, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
रामदेव ने कहा कि देशभर में हाहाकार है और छोटे बच्चों से लेकर बड़े युवा तक आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सरकारी नौकरियों में कथित भ्रष्टाचार और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर भी चिंता जताई।
उन्होंने साफ कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दोबारा आंदोलन के लिए सड़क पर उतरना पड़ सकता है। बाबा रामदेव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देशभर में युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा में हैं।
#BabaRamdev #Ramdev #ModiGovernment #GovernmentJobs #PaperLeak #Youth #Education #Uttarakhand #Haridwar #BreakingNews #PahadSamachar