बलरामपुर: 9वीं वाहिनी एस. एस. बी के कार्यवाहक कमांडेंट एवं अन्य अधिकारियों ने जवानों के साथ मनाई होली
15 मार्च शनिवार 10 बजे एस एस बी कार्यालय द्वारा बताया गया कि 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर के वाहिनी मुख्यालय एवं समस्त सीमा चौकियों में होली का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट कुमुद रंजन नवीं वाहिनी बलरामपुर , डॉ भरत कुमार चौधरी उप कमांडेंट ने वाहिनी में उपस्थित सभी जवानों ने होली खेला।होली मिलन भी किया गया।