शिवपुरी नगर: सिरसौद में खूनी संघर्ष के बाद क्रॉस एफआईआर: पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई निष्पक्ष जाँच और सुरक्षा की गुहार
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना अंतर्गत ग्राम राजा की मुढ़ेरी में दो पक्षों के बीच दुकानदारी की रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में अस्पताल में भर्ती पीड़ित पक्ष ने आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को एक शिकायती आवेदन सौंपकर विरोधी पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जाँच की मांग की है।