कोटपूतली: गोपालपुरा में किसान के घर से सरसों चोरी, ग्रामीणों में बढ़ा रोष
Kotputli, Alwar | Apr 24, 2026
गोपालपुरा के नारेडा बाईपास करवास रोड पर शुक्रवार रात करीब 3 बजे किसान रामकुमार गुर्जर के घर से सरसों की फसल चोरी हो गई। तीन अज्ञात नकाबपोश चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और आंगन में रखी सरसों की बोरियां उठाकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के सदस्य सो रहे थे।