मांझी: नामांकन अभियान को लेकर मोहम्मदपुर में निकाली गई जागरूकता रैली
Manjhi, Saran | Apr 17, 2026 मांझी प्रखंड में शिक्षा विभाग द्वारा 1 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाए जा रहे विशेष नामांकन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम तेज हो गया है। अभियान का उद्देश्य 6 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी बच्चों का नजदीकी विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना है। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर के प्रधानाध्यापक वरुण कुमार प्रसाद की नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई।