🚨 सैदापुर चौराहे पर जलभराव से जनता परेशान!
अम्बेडकरनगर के सैदापुर चौराहा और पुलिस चौकी के आसपास हल्की बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों के अभाव में पानी की निकासी नहीं हो पाती, जबकि मात्र 100-150 मीटर की दूरी पर तालाब मौजूद है।
बरसात का मौसम सिर पर है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक समस्या के समाधान के लिए आगे नहीं आए हैं। आखिर कब बनेगी नाली और कब मिलेगी लोगों को जलभराव से राहत?
#AmbedkarNagar #Saidapur #Akbarpur #WaterLogging #DrainageIssue UPNews