नबीनगर: बिहार सरकार के अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ने प्रखंड कार्यालय में की समीक्षा बैठक
नवीनगर प्रखंड कार्यालय के बहुदेशीय भवन सभागार में अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ललन भुईयां के द्वारा बुधवार को सभी विभागों का समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।विभागों के अधिकारियों से ललन भुईयां ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का काम करें।