नबीनगर: थाना क्षेत्र के दो स्थानों से दो गैर जमानती वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
नवीनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारंटी में नगर पंचायत क्षेत्र के जनकपुर पोखरा निवासी भिखारी राम और भवानोंखाप निवासी मंटू कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के उपर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था और वह काफी दिनों से फरार चल रहा था।