शामली: शामली के कुरमाली बिजलीघर पर तैनात एसएसओ को सांप ने काटा, चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी
Shamli, Shamli | Jul 31, 2026 शामली के कुरमाली बिजलीघर पर तैनात कुडाना निवासी एसएसओ विपिन कुमार को कथित तौर पर सांप ने काट लिया। सर्पदंश का संदेह होने पर परिजन उन्हें लेकर सीएचसी कुड़ाना पर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार और एंटी वेनम देने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पर डॉक्टरों की निगरानी में एसएसओ का उपचार जारी है। हालत में सुधार बताया गया है।