सेमलपुरा। गांव में नव निर्मित ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) का विधिवत उद्घाटन किया गया। अतिथियों ने फीता काटकर व पूजा-अर्चना से शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि जीएसएस से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों-आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। लंबे समय से हो रही मांग पूरी हुई।