कोरबा: निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वर्गीय फूलकुमारी तिवारी को दी श्रद्धांजलि
Korba, Korba | May 19, 2026 नगर पालिक निगम कोरबा में सहायक कार्यालय अधीक्षक पद पर पदस्थ रहीं फूलकुमारी तिवारी के निधन पर निगम कार्यालय साकेत भवन में शोकसभा आयोजित की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंगलवार सुबह 11 बजे आयोजित शोकसभा में आशुतोष पाण्डेय, विनय मिश्रा, सुरेश बरूआ, नीरज कौशिक,