मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बरहकुरवा के प्रखंड शिक्षक बालेश्वर सरदार के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को दोपहर करीब दो बजे स्कूल की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संजय कुमार यादव ने किया।