नबीनगर: नबीनगर रेलवे स्टेशन पर सिंगरौली एक्सप्रेस से 301.5 लीटर देशी शराब की गई जब्त
नबीनगर में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर नबीनगर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर छापेमारी के दौरान आरपीएफ की टीम ने आप सिंगरौली एक्सप्रेस से 301.5 लीटर देशी शराब बरामद की है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।