उदवंत नगर: थाना पुलिस ने लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी के फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए शुरू की सख्त कार्रवाई, चल रही है छापेमारी
थाना क्षेत्र में लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों में फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर उदवंतनगर थाना पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।पुलिस ने जानकारी दी कि फरार आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।