उदवंत नगर: उदवंतनगर थाना में हर शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार, पुलिस अधीक्षक राज की कार्य की लोगों ने सराहना की
भोजपुर जिले में भूमि विवाद जैसे गंभीर मामलों के त्वरित निपटारे के लिए अब हर शनिवार को थाना स्तर पर विशेष जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर जिले के सभी थानों में अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त अध्यक्षता में यह शनिवारीय जनता दरबार आयोजित हो रहा है।इसी कड़ी में उदवंतनगर थाना में जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्या सुनी ।