उदवंत नगर: चौकीपुर गांव स्थित बगीचे में दो पक्षों के बीच झगड़ा देखने गए युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव स्थित बगीचे में पक्षियों के बीच हो रहे झगड़े को देखने गए युवक को हथियारबंद बदमाश ने गोली मार दी।जख्मी युवक को गोली बाएं साइड गर्दन में मारी गई है जो दाहिने साइड गर्दन के पिछले हिस्से से आरपार हो गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया ।