उदवंत नगर: जयनगर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी, हालत नाजुक
उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया है।