जलालाबाद: गांव बझेड़ा के पास रोडवेज बस की टक्करसे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र में बीती रात ग्राम बझेड़ा निवासी सुनील पुत्र बाबा उम्र 26 वर्ष पैदल सड़क पार कर रहे थे तभी, अचानक जलालाबाद की तरफ से जा रही रोडवेज की बस ने टक्कर मार जिससे युबक की घटना स्थल पर ही म्रत्यु हो गई । अल्लाहगंज पुलिस ने बस ब चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।