कटिहार: रामपारा के निरोग नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
मंगलवार की शाम 6 बजे मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों का बवाल रात के 10 बजे तक चलता रहा। बाद में डॉक्टर के द्वारा 70 हजार रुपए मुआवजा देने के बाद मामला शांत हुआ। मामले के बारे में मृतक सकरुद्दीन अंसारी के परिजन ने बताया कि पेट में दर्द होने के बाद उन्हें डॉक्टर बी एन गुप्ता के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।