बरियातु: किसानों की शिकायत पर सीओ ने खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया; बिना लाइसेंस व अधिक कीमत वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई
किसानों की शिकायत के बाद बारियातू अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी ने शनिवार को कई खाद एवं बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद-बीज की उपलब्धता, निर्धारित मूल्य तथा बिक्री व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही दुकान संचालन से संबंधित लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी जांच की। जांच के दौरान दुकानदारों को कई दिशा निर्देश दिए l