उचकागांव: उचकागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांड संख्या-82/24 का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
उचकागांव थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना कांड संख्या-82/24 के प्राथमिकी अभियुक्त बच्चा यादव को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने सिसवनिया गांव में छापेमारी की।