अकलतरा: किरारी चोरभट्टी गांव में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान जब्त
पुलिस के मुताबिक, किरारी चोरभट्टी के वार्ड नं 7 के चंद्रिका प्रसाद कश्यप ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर का ताला तोड़कर घर अंदर से सायकल, ट्रैक्टर का हिच, नागर एडजेस्टर आदि की चोरी कर ली है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ BNS की धारा 303(a), 331 (4) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी थी।