जांजगीर: धुरकोट में फूड पॉइजनिंग का मामला, 15 वर्षीय किशोर की मौत, तीन बच्चों का इलाज जारी
जांजगीर-चांपा जिले के धुरकोट गांव में कथित फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एक ही परिवार के चार बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 15 वर्षीय अखिलेश धीवर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चों ने शाम के समय तरबूज खाया था और रात में चिकन खाने के बाद पेट दर्द और उल्टी।