कोल: सासनी में दहेज में मिली बाइक बेचने पर विवाहिता ने पीया तेजाब, इलाज के दौरान हुई मौत
Koil, Aligarh | Apr 10, 2025 सासनी में दहेज में मिली बाइक बेचने पर विवाहिता ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर विवाहिता को JN मेडिकल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 28 वर्षीय सीमा की शादी 8 वर्ष पूर्व मोहित के साथ हुई थी। मोहित ने दहेज में मिली मोटरसाइकिल को बेच दिया था। बाइक बेचने का सीमा विरोध कर रही थी जिसको लेकर बुधवार रात्रि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।