कोल: साथिनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, एक घायल, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 10, 2025 साथिनी में अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। 40 वर्षीय हेमराज़ अपने साथी हेतराम के साथ बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि करीब 1 बजे कहीं बाइक से जा रहे थे। साथिनी में बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हेमराज़ की मौत हो गई और हेतराम घायल है।