कोल: गैस सिलेंडर और पेट्रोल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, ACM को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Apr 10, 2025 अलीगढ़ में गैस सिलेंडर और पेट्रोल के दामों में वृद्धि के विरोध में कलेक्ट्रेट पर कांग्रेसियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी ने भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसे हैं।