कोल: गांधीपार्क में अवंतिकाबाई लोधी की प्रतिमा के आसपास फैली गंदगी, लोधी राजपूत ट्रस्ट ने कार्रवाई की मांग की
Koil, Aligarh | Apr 9, 2025 पुराने बस स्टैंड गांधीपार्क के पास चौराहे पर लगी महारानी अवंतिकाबाई लोधी की प्रतिमा के आसपास इतनी दुर्दशा है कि वहां पर लोगों को सांस लेना भी दुश्वार हो रहा है. यही वजह है कि थाना गांधीपार्क क्षेत्र के पुराना गांधीपार्क बस स्टैंड स्थित चौराहे के पार्क में लगी महारानी अवंतिकाबाई की प्रतिमा को लेकर अमर शहीद महारानी अवंतिकाबाई लोधी पार्क में सफाई की बात कही है।