बहराइच: बहराइच जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई गई 10 साल की सजा
बहराइच जिले की पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी फैसल उर्फ बाबा उर्फ अरसद उर्फ इस्लामुद्दीन को 10 साल के कारावास और 70,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपी ने 2021 में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।