बहराइच: खैरा कला इलाके के युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा कला इलाके के रहने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।