बहराइच: परसौरा इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 4 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौरा इलाके में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में चार की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।