बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों ने बकशीपुरा में जलभराव से निजात दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी ने बक्शीपुरा मोहल्ले मे जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है। बता दें की बक्शीपुरा मोहल्ले मे जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों ने कांग्रेस पदाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है।