संभल: संभल के मूसापुर में ट्रैक्टर और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर 2 हिस्सों में बंटा, कार दूर गिरी
संभल के केला देवी क्षेत्र में ट्रैक्टर और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में किसी की जान या कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। ट्रैक्टर दो पार्ट्स में बिखर गया कार भी दूर जाकर गिरी। सूचना पर थाना केला देवी पुलिस पहुंची और स्थिति को अपने कंट्रोल में किया।