दिनारा: दिनारा में एनडीए का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, विधायक भी हुए शामिल
Dinara, Rohtas | Mar 2, 2026 दिनारा में आयोजित एनडीए के होली मिलन समारोह में स्थानीय विधायक आलोक कुमार सिंह शामिल हुए। आज सोमवार को करीब 11 बजे समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।