भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने शिक्षा विभाग के समीप युवक को गोली मारने में संलिप्त नाबालिक को वाराणसी से किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Dec 26, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने शिक्षा विभाग के समीप गोली मारने में संलिप्त एक नाबालिक को वाराणसी से गिरफ्तार किया। आज शुक्रवार को 3 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि 24 जून 2025 को वार्ड संख्या 12 जायका गली के अभिषेक गोंड को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी थी। जहां युवक सुबह में 8 बजे बाइक से अपने दोस्त के साथ रिश्तेदार को छोड़ने अखलासपुर बस स्टैंड के लिए गया था।