भभुआ: भभुआ गुरुद्वारे में भाजपा ने मनाया वीर बाल दिवस, साहिबजादों के बलिदान को किया नमन, मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रहे उपस्थित
Bhabua, Kaimur | Dec 26, 2025 भभुआ भाजपा जिला इकाई द्वारा भभुआ स्थित गुरुद्वारे में वीर बाल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया है। आज शुक्रवार को 1 बजे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे ने की। जबकि संचालन रघुवंश राम ने किया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने साहिबजादों के अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन किया।