भभुआ: भभुआ राजेंद्र सरोवर से कलश यात्रा निकालकर चकबंदी रोड पर पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
Bhabua, Kaimur | Dec 26, 2025 आज शुक्रवार को भभुआ शहर में 11 बजे से राजेंद्र सरोवर से कलश यात्रा निकालकर चकबंदी रोड स्थित पवन प्रज्ञा पुराण कथा एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। संयोजक रंग बहादुर पांडेय ने कहा कि राजेंद्र सरोवर से कलश यात्रा निकालकर पूरे शहर में भ्रमण करते हुए महायज्ञ स्थल पहुंचा गया। वैदिक मंत्र उच्चारण एवं धार्मिक विधि विधान के साथ महायज्ञ की शुरुआत हुई।