डुमरांव: अब 895 की बजाय मात्र 370 रुपए में सोकर बक्सर से टाटा तक का कर सकते है सफर, टाटा बक्सर एक्स. में जोड़ा जाएगा स्लीपर कोच
Dumraon, Buxar | Jul 11, 2026 बक्सर से टाटा की लंबी दूरी की यात्रा करने वाले मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। 18183/84 टाटा–बक्सर एक्सप्रेस में अब स्लीपर कोच की सुविधा मिलने जा रही है। डुमरांव और रघुनाथपुर के यात्रियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। जनसंपर्क अधिकारी पृथ्वीराज ने शनिवार की सुबह 11 बजे इसकी जानकारी दी।